बड़ा हादसा टला: ट्रक से बचने चक्कर में कार पलटी, सभी सुरक्षित
बड़ा हादसा टला: ट्रक से बचने चक्कर में कार पलटी, सभी सुरक्षित
बड़ा हादसा टला: ट्रक से बचने चक्कर में कार पलटी, सभी सुरक्षित
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 23 फरवरी 2026 : सीतापुर से पत्थलगांव आ रही कार तेज़ रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। कार (क्रमांक CG 20J 4503) के चारों पहिए ऊपर की ओर हो गए, लेकिन सौभाग्य से सभी सवार सुरक्षित रहे और उन्हें मामूली चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार को एक नौसिखिया चालक चला रहा था। हादसा एक जर्जर पुराने पुल के पास हुआ। कार पुल से नीचे गिरने से बाल-बाल बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मार्ग पर तेज़ रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और जर्जर पुल की तत्काल मरम्मत की मांग की है।