फरसाबहार में विकास की नई दस्तक* *मुख्यमंत्री के वादों को मिल रही रफ्तार, क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*फरसाबहार में विकास की नई दस्तक* *मुख्यमंत्री के वादों को मिल रही रफ्तार, क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*फरसाबहार में विकास की नई दस्तक*
*मुख्यमंत्री के वादों को मिल रही रफ्तार, क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
लोक सीजी न्यूज/ जशपुरनगर, 22 फ़रवरी 2026 : जिले के फरसाबहार क्षेत्र में आज विकास कार्यों की एक लंबी श्रृंखला की शुरुआत हुई। क्षेत्र की लोकप्रिय जनप्रतिनिधि कौशल्या साय ने विभिन्न स्थानों में करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और शुभारंभ कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी। यह कदम विष्णुदेव साय की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सामुदायिक भवनों और खेल मैदान का शुभारंभ
मुंडाडीह में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन और ग्राम पंचायत पगुराबहार के खेल मैदान के 20 लाख रुपये के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।
वहीं ग्राम मंसगामारा में 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित कीर्तन मंडप का उद्घाटन फीता काटकर किया गया मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप आज इन दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की भी नींव रखी गई—
तामामुण्डा में कुम्हार समाज के लिए 20 लाख रुपये का सामुदायिक भवन, बरहाटोली पण्डरीपानी में 25 लाख रुपये का सामुदायिक भवन। इन भवनों के शुरू होने से स्थानीय समाजों को सुविधाजनक सभा–स्थल और आयोजन–स्थल उपलब्ध होंगे।
“सिर्फ भवन नहीं, सामाजिक मजबूती के केंद्र” — कौशल्या साय
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती साय ने कहा कि ये भवन केवल संरचनाएँ नहीं, बल्कि सामाजिक एकता को मजबूत करने वाले केंद्र बनेंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हर गांव को बेहतर बुनियादी सुविधा देना ही सरकार की प्राथमिकता है।
गर्मी से राहत: 12 पानी टैंकरों को मिली हरी झंडी
आगामी झुलसाती गर्मी को देखते हुए विधायक निधि से स्वीकृत 12 पानी टैंकरों को आज रवाना किया गया। ये टैंकर 12 पंचायतों में आवश्यकता अनुसार पानी की आपूर्ति करेंगे, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है
कुम्हार समाज के उत्थान पर विशेष जोर
अपने संबोधन में श्रीमती साय ने कहा कि कुम्हार समाज हमारी संस्कृति की आत्मा है और उनके उत्थान के लिए ठोस व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की भी अपील की।


