जशपुरनगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरे देश में मिला 10 वां रैंक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में स्वच्छता दीदीयों और अधिकारियों ने कृतसंकल्प के साथ किया कार्य

जशपुरनगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरे देश में मिला 10 वां रैंक स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में जशपुर जिले के नगरीय इलाकों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में स्वच्छता दीदीयों और अधिकारियों ने कृतसंकल्प के साथ किया कार्य

जशपुरनगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरे देश में मिला 10 वां  रैंक,  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में स्वच्छता दीदीयों और अधिकारियों ने कृतसंकल्प के साथ किया कार्य

जशपुरनगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरे देश में मिला 10 वां रैंक
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में जशपुर जिले के नगरीय इलाकों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में स्वच्छता दीदीयों और अधिकारियों ने कृतसंकल्प के साथ किया कार्य
कुनकुरी को 13 वां, पत्थलगांव को 30 वां, बगीचा को 51 वां और कोतबा को मिला 64 वां स्थान

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक कृतसंकल्प के साथ काम किया गया। इसी का परिणाम है कि जशपुर नगर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में एक लंबी छलांग लगाकर 20 हजार से 50 हजार की जनसंख्या वर्ग में पूरे देश में 10 वां रैंक हासिल किया है। 
                 सनद रहे कि, 2023 में जशपुर नगर का स्वच्छता रैंक 505 था। इसके साथ ही 20 हजार से कम जनसंख्या वाले नगर पंचायत कोतबा को 2024-25 में 64 वां रैंक मिला, जो कि 2023-24 में 474 था। इसी तरह नगर पंचायत बगीचा को 2024-25 में 51 वां रैंक मिला जो कि 2023-24 में 547 था। नगर पंचायत कुनकुरी का 2024-25 में 13 रैंक मिला, जो कि 2023-24 में 317 था और पत्थलगांव ने 2024-25 में 30 वां रैंक हासिल कियाए जो कि 2023-24 में 654 था। यह सफलता स्वच्छता दीदियों की समर्पण से किया गया कार्य और प्रशासनिक सफलता को दर्शाता है। 
    जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन पर एक बेहतर प्लान के तहत शहर को साफ -सफाई और सुंदर बनाने के लिए योजना बनाई गई। नगर पालिका और नगर पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के मार्गदर्शन में इसका बेहतर कार्यान्यवन किया गया। 
ऐसे लगाई ऊंची छलांग
जशपुर नगरपालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय ने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बीटी रोड का निर्माण, रोड मार्किग जैसे कार्य किए गए। इसके साथ ही शौचालयों का उन्नयन कार्य भी किया गया। शहर की साफ -सफाई के लिए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य प्रमुखता के साथ अंजाम दिया गया।  इसके अलावा चौक-चौराहो का सौंदर्यीकरण कार्य, वॉल पेंटिंग, कबाड़ से जुगाड़ के तहत पार्कों को सजाया गया। इसके साथ ही कम्पोंस्टिंग सेट का निर्माण, जशपुर में तीन आरआर सेंटर का निर्माण कार्य भी कराया गया। इसके साथ ही पेवर ब्लॉक से फुटपाथ निर्माण कार्य रोड साइनेज आदि कार्य कराकर शहरों का सौंदर्यीकरण कार्य गया है।
----------------------------------------------------------------------