बीती रात फिर पिकअप और ट्रैक्टर व ट्रक से झारखंड से लाया जा रहा 580 बोरी में 342 क्विंटल धान पकड़ा गया
मंडियों में अवैध धान खपाने वालों पर जारी है जशपुर पुलिस की सख्ती बीती रात फिर पिकअप और ट्रैक्टर व ट्रक से झारखंड से लाया जा रहा 580 बोरी में 342 क्विंटल धान पकड़ा गया
मंडियों में अवैध धान खपाने वालों पर जारी है जशपुर पुलिस की सख्ती
बीती रात फिर पिकअप और ट्रैक्टर व ट्रक से झारखंड से लाया जा रहा 580 बोरी में 342 क्विंटल धान पकड़ा गया
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 17 दिसंबर 2025. जशपुर जिले के थाना लोदाम क्षेत्र में झारखंड से छत्तीसगढ़ धान लेकर आ रहे एक पिकअप व ट्रक से 302 क्विंटल और थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत बिना टोकन संदिग्ध रूप से धान परिवहन कर रहे ट्रैक्टर से 40 क्विंटल धान को पकडक़र पुलिस ने जिला प्रशासन को कार्यवाही हेतु सौंपा है। जप्त की गई धान की कीमत लगभग 7 लाख, 86 हजार, 600 रुपए आंकी गई है।
गौरतलब है छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के सीजन में जहां धान कोचियों के द्वारा अवैध रूप से सरहदी राज्यों से धान को छत्तीसगढ़ में खपाने की लगातार कोशिश की जा रही है, वहीं अवैध धान के आमद पर रोक लगाने जशपुर पुलिस व प्रशासन सजग है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस लगातार जिले में अवैध धान आमद पर नजर रखी हुई है व लगातार कार्यवाही भी जा रही है।
पुलिस ने अब तक 6 ट्रक, 19 पिकअप और 1 ट्रैक्टर से 1500 क्विंटल से अधिक धान पकड़ा
जशपुर पुलिस के द्वारा अब तक सरहदी राज्यों से अवैध रूप से धान ला रहे कुल 6 ट्रक, 19 पिकअप और 1 ट्रैक्टर से 1500 क्विंटल से अधिक धान को जप्त कर, कार्यवाही हेतू जिला प्रशासन को सौंपा है। इसी क्रम में बीती रात करीबन 9:00 बजे लोदाम पुलिस नेशनल हाइवे पर आबकारी बैरियर परए संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस के द्वारा एक संदिग्ध ट्रक क्रमांक सीजी 14- एमडी 5550 को रोका गया। पुलिस के द्वारा जब उक्त संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें 440 बोरी में कुल 300 क्विंटल धान मिला। ट्रक के ड्राइवर से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम एकुल अंसारी उम्र 24 वर्ष, निवासी पंडरी थाना चान्हो, जिला रांची झारखंड का निवासी होना बताया। इसी क्रम में आज दिनांक को सुबह 07:00 बजे थाना लोदाम पुलिस पेट्रोलिंग में थी, उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम जकबा में एक संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 03 - एआर 6813 को पकड़ा गया, जिसमें 40 बोरी में २० क्विंटल धान लोड था। पूछताछ पर पिकअप के ड्राईवर अनुज बखला, उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम जूरगुम जशपुर ने बताया कि वह उक्त धान को आरा क्षेत्र के ग्राम साल्हेकेरा से लेकर आ रहा है।
इसी क्रम में 16 दिसंबर की शाम करीबन सात बजे के लगभग थाना बागबहार पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के द्वारा भी ग्राम बिरिमडेगा के पास एक ट्रैक्टर वाहन क्रमांक सीजी 13 - एएम 6642 को भी संदिग्ध रूप से धान परिवहन करते हुए पकड़ा गया, ट्रैक्टर में 100 बोरी में 40 क्विंटल धान लोड था। पूछताछ पर ट्रेक्टर के मालिक कृष्णा नाग, उम्र 30 वर्ष निवासी कुकरगांव थाना बागबहार का निवासी होना बताया। पुलिस के द्वारा धान के संबंध में दस्तावेज व बिक्री टोकन की मांग किए जाने पर उसके द्वारा कोई दस्तावेज व टोकम नहीं दिया जा सका, व उक्त धान को अपने रिश्तेदार के यहां से लेकर आना बता रहा था।
पुलिस द्वारा धान सहित सभी वाहनों को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया।
---------------------------------------------------------------------


