????* ब्रेकिंग न्यूज *???? जशपुर जिले में डेम में मिली दो लोगों की लाश, पूरे इलाके में सनसनी हत्या कर लाश छुपाने का मामला, कुछ लोग हिरासत में जांच में जुटी पुलिस
????* ब्रेकिंग न्यूज *???? जशपुर जिले में डेम में मिली दो लोगों की लाश, पूरे इलाके में सनसनी हत्या कर लाश छुपाने का मामला, कुछ लोग हिरासत में जांच में जुटी पुलिस
????* ब्रेकिंग न्यूज *????
जशपुर जिले में डेम में मिली दो लोगों की लाश, पूरे इलाके में सनसनी
हत्या कर लाश छुपाने का मामला, कुछ लोग हिरासत में जांच में जुटी पुलिस
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 18 दिसंबर 2025. जशपुर जिले के थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत चौकी कोल्हेनझरिया के ग्राम सेरमाटोली के दो व्यक्तियों क्रमशः विलियम कुजूर व दिलीप खड़िया की कोल्हेनझरिया कागजपुडा डेम में लाश मिलने से समूचे इलाके में सनसनी फैल गई है, दोनो मृतक दिनांक 12.12.25 से लापता थे।
जशपुर पुलिस ने बताया है कि, प्रथम दृष्टिया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। प्रकरण में संज्ञेय अपराध घटित होने की संभावना है। और हत्या कर लाश छुपाने का संभावना। मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, और पूछताछ की जा रही है। मामले के खुलासे में एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी तुमला कोमल नेताम, चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी की है महत्वपूर्ण भूमिका।


