जिसे रखा था सुरक्षा के लिए, उसी से असुरक्षित थे आवासीय विद्यालय के छात्र छात्रों के निजी अंगों को अनुचित ढंग से स्पर्श कर बैड टच करने का आरोपी चौकीदार गिरफ्तार

जिसे रखा था सुरक्षा के लिए, उसी से असुरक्षित थे आवासीय विद्यालय के छात्र छात्रों के निजी अंगों को अनुचित ढंग से स्पर्श कर बैड टच करने का आरोपी चौकीदार गिरफ्तार

जिसे रखा था सुरक्षा के लिए, उसी से असुरक्षित थे आवासीय विद्यालय के छात्र  छात्रों के निजी अंगों को अनुचित ढंग से स्पर्श कर बैड टच करने का आरोपी चौकीदार गिरफ्तार
पुलिस गिरफ्त में आरोपी चौकीदार

जिसे रखा था सुरक्षा के लिए, उसी से असुरक्षित थे आवासीय विद्यालय के छात्र

छात्रों के निजी अंगों को अनुचित ढंग से स्पर्श कर बैड टच करने का आरोपी चौकीदार गिरफ्तार

लोक सीजी न्यूज / जशपुर नगर 20 नवंबर 2025 : - जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के एक शासकीय आवासीय विद्यालय के चौकीदार निरंजन किस्पोट्टा के द्वारा आवासीय विद्यालय के छात्रों से बेडटच करने के सनसनीखेज आरोपों की जांच और पुष्टि के बाद जशपुर पुलिस ने आवासीय विद्यालय के आरोपी चौकीदार को आज गिरफ्तार कर लिया है। आवासीय विद्यालय के छात्रों के वीडियो सामने आने के बाद शासन-प्रशासन के असहज स्थिति बन गई थी।

                         आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के द्वारा आवासीय विद्यालय के प्रधानपाठक को लिखित आवेदन देकर सूचित किया गया था, कि आवासीय विद्यालय के चौकीदार आरोपी निरंजन किस्पोट्टा के द्वारा, अध्ययनरत छात्रों के साथ गलत नियत से, उनके निजी अंगों को छूकर बैड टच किया जाता है, जिससे कि छात्र असहज व असुरक्षित महसूस करते थे। 

शिकायत सामने आने के बाद एसी ट्रायबल के द्वारा मामले की विभागीय जांच हेतु पांच सदस्यीय टीम गठित की गई थी, जिनके द्वारा जांच उपरांत अध्ययनरत छात्रों के आरोप की पुष्टि की गई कि आरोपी चौकीदार के द्वारा लगातार आवासीय विद्यालय के अध्ययनरत छात्रों के साथ उनके निजी अंगों को अनुचित ढंग से स्पर्श कर बैड टच किया जाता था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, थाना पत्थलगांव में आरोपी चौकीदार निरंजन किस्पोट्टा के विरुद्ध लैंगिक अपराधों में बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 8 और 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी चौकीदार निरंजन किस्पोट्टा उम्र 35 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व अपराध के पर्याप्त सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

वर्सन
जशपुर पुलिस बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी जशपुर।
-----------------------------------------------------------------