स्वर्गीय ओमप्रकाश साय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का शानदार समापन, पगुराबहार चैम्पियन

स्वर्गीय ओमप्रकाश साय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का शानदार समापन, पगुराबहार चैम्पियन

स्वर्गीय ओमप्रकाश साय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का शानदार समापन, पगुराबहार चैम्पियन

स्वर्गीय ओमप्रकाश साय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का शानदार समापन, पगुराबहार चैम्पियन

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 6 फरवरी 2026 :- बगिया में आयोजित स्वर्गीय ओमप्रकाश साय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने स्व. ओमप्रकाश साय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूरा परिसर भावनात्मक माहौल से सराबोर रहा और उपस्थित लोगों ने उनके समाज सेवा एवं जनकल्याण में दिए गए उल्लेखनीय योगदान को याद किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि स्व. ओमप्रकाश साय समाज सेवा, क्षेत्रीय विकास और जनहित के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहे। उनकी स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल खेल के प्रति युवाओं को प्रेरित करती है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे को भी मजबूत बनाती है।

श्रीमती साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना का बड़ा माध्यम है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की। साथ ही प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और ग्रामीणों की सराहना भी की।

फाइनल में पगुराबहार की धमाकेदार जीत

फाइनल मुकाबला पगुराबहार बनाम बंदरचूआ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पगुराबहार ने पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। बंदरचूआ ने निर्धारित 10 ओवर में 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पगुराबहार ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया और खिताब अपने नाम किया।

पुरस्कार वितरण

विजेता पगुराबहार को 51,000 रुपये नगद और ट्रॉफी

उपविजेता बंदरचूआ को 21,000 रुपये नगद और ट्रॉफी

प्रदान की गई।

कार्यक्रम में सरपंच राजकुमारी साय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद चौधरी, जिला पंचायत सदस्य हीरामति पैंकरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों में उत्साह देखने लायक था और इस आयोजन ने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।