बलरामपुर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10 मंगलवार को जब एक साथ लोगों का हुआ अंतिम संस्कार, तो समूचे क्षेत्र में शोक की लहर

बलरामपुर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10

मंगलवार को जब एक साथ लोगों का हुआ अंतिम संस्कार, तो समूचे क्षेत्र में शोक की लहर

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 20 जनवरी 2025 :- रविवार को हुई भीषण बस दुर्घटना में पड़ोसी जिले बलरामपुर के 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में पहले दिन घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई थी और बाद में अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान अन्य पांच घायलों ने दम तोड़ दिया, जिसे मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। इस हादसे में 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

        यह हादसा झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत महुआडांड़ जिले के ओरसा घाट में हुई थी, जब स्कूल बस को किराए पर लेकर लोग लोग पिकनिक मनाने जा रहे थे और ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित होकर घाटी में गिर गई।      

अंतिम संस्कार वाले दिन कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले

इस घटना से जिले भर में शोक की लहर है। मंगलवार को मृतकों का शव उनके गांव पहुंचा। यहां पिपरसोत गांव के 5 मृतकों की एक साथ अर्थी निकली। यह नजारा देख पूरा गांव रो पड़ा। वहीं अन्य मृतक अलग-अलग गांवों के हैं। सभी का अंतिम संस्कार आज कर दिया गया। मृतकों में महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग शामिल हैं। मंगलवार को यहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस हृदय विदारक घटना के बाद आज गांव के कई घरों में चूल्हे तक नहीं जलाए गए और समूचे क्षेत्र में अशोक का वातावरण व्याप्त था।