एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारीयों का 32 दिनों से जारी हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में चार प्रमुख मांगों पर बनी सहमति

एनएचएम कर्मचारीयों का 32 दिनों से जारी हड़ताल खत्म, कल से अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे एचएम स्वास्थ्य कर्मचारी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में चार प्रमुख मांगों पर बनी सहमति

एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारीयों का 32 दिनों से जारी हड़ताल खत्म,  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में चार प्रमुख मांगों पर बनी सहमति

एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारीयों का 32 दिनों से जारी हड़ताल खत्म

कल से अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे एचएम स्वास्थ्य कर्मचारी

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में चार प्रमुख मांगों पर बनी सहमति

रायपुर/लोक सीजी न्यूज़/19 सितम्बर. प्रदेश में पिछले 32 दिनो से जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल, आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठक में चार प्रमुख मांगों को राज्य सरकार के द्वारा मान लिए जाने के बाद खत्म हो गई है।

            लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत NHM कर्मियों की शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ बैठक हुई, जिसमें चार प्रमुख मांगों को मान लिया गया।

  इन चार मांगो पर बनी सहमति 

 बैठक में तय हुआ कि NHM कर्मियों को जुलाई 2023 से 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। इसके अलावा कर्मियों को अब 30 दिनों का वैतनिक अवकाश (Paid Leave) मिलेगा। वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की भी मांग पूरी कर दी गई है। साथ ही, राज्य सरकार ने कर्मियों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा बीमा उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

शेष मांगों पर विचार के लिए बनेगी राज्य सरकार की कमेटी

बैठक में यह भी तय हुआ कि तीन अन्य लंबित मांगों – ग्रेड पे निर्धारण, अनुकंपा नियुक्ति और स्थानांतरण नीति – पर विचार करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर राज्य सरकार आगे का निर्णय लेगी।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैठक के बाद कहा कि सरकार हमेशा से स्वास्थ्यकर्मियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है। उनकी अधिकांश जायज मांगों को स्वीकार कर लिया गया है और बाकी पर कमेटी के माध्यम से जल्द निर्णय लिया जाएगा। मंत्री ने उम्मीद जताई कि हड़ताल खत्म होने से स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हो जाएंगी और मरीजों को राहत मिलेगी।

एनएचएम कर्मियों में संतोष, काम पर लौटे

NHM कर्मियों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और आंदोलन खत्म करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी प्रमुख मांगें मानकर सकारात्मक पहल की है। शनिवार से सभी NHM कर्मी अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटेंगे और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो जाएंगी।