सारूडीह में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, कौशल्या साय रहीं मुख्य अतिथि, उद्घाटन मैच में नागरिक एकादश ने प्रशासन इलेवन को 4 रन से हराया

कौशल्या साय ने प्रतियोगिता का किया विधिवत उद्घाटन

सारूडीह में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, कौशल्या साय रहीं मुख्य अतिथि, उद्घाटन मैच में नागरिक एकादश ने प्रशासन इलेवन को 4 रन से हराया

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर। सारूडीह (चाय बागान रोड) में स्व. विकास शर्मा की स्मृति में आयोजित जिला स्तरीय रात्रिकालीन नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि कौशल्या साय की उपस्थिति में कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में फ्रेंड्स क्लब जशपुर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें वैभव सिन्हा (डाबू) सहित सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

समिति के वैभव सिन्हा ने बताया की उद्घाटन मैच प्रशासन इलेवन और नागरिक इलेवन के बीच 10-10 ओवर का खेला गया, जो अंत तक बेहद रोमांचक बना रहा।

  प्रशासन इलेवन की कप्तानी अंकित फटकरे (IAS) ने की। टीम में हरिओम दुबे (डिप्टी कलेक्टर), विश्वास राव मस्के (SDM), समीर बड़ा (डिप्टी कलेक्टर), दिव्यांश (सहायक संचालक) सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।

       नागरिक इलेवन की कप्तानी विजय आदित्य सिंह जूदेव (भाजपा युवा जिलाध्यक्ष) ने संभाली। टीम में अरविंद भगत (नगर पालिका अध्यक्ष), राजा सोनी (भाजपा युवा महामंत्री), राहुल गुप्ता (भाजपा नेता) सहित अन्य प्रतिष्ठित नागरिक शामिल रहे।

   नागरिक इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 82 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में प्रशासन इलेवन की टीम 77 रन ही बना सकी और इस तरह नागरिक इलेवन ने 4 रन से शानदार जीत दर्ज की।