प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, जशपुर–रायगढ़–रायपुर के एसपी बदले
प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, जशपुर–रायगढ़–रायपुर के एसपी बदले
प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी,
जशपुर–रायगढ़–रायपुर के एसपी बदले
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 22 जनवरी 2026:- प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है।
शनिवार देर शाम जारी आदेश में 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में सबसे खास बदलाव जशपुर और रायगढ़ जिले से जुड़ा है। जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह को रायगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह अब जशपुर जिले की कमान संभालेंगे।
आदेश जारी होते ही दोनों जिलों में नई तैनाती को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था और फील्ड प्रशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बड़ी सर्जरी की गई है।
देखें पूरी लिस्ट
गृह विभाग द्वारा जारी सूची अनुसार कई महत्वपूर्ण जिलों और रेंज में नए जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती की गई है।
जारी आदेश के मुताबिक नई पदस्थापनाएं इस प्रकार हैं—
1️⃣ संजॉय शुक्ला (भापुसे–2004)
वर्तमान पद: पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज
नया पद: पुलिस आयुक्त, रायपुर नगर
2️⃣ रामगोपाल (भापुसे–2007)
वर्तमान पद: पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज
नया पद: पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज
3️⃣ अभिषेक शांडिल्य (भापुसे–2009)
वर्तमान पद: पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज
नया पद: पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज
4️⃣ बी. बालाजी राव सोमवार (भापुसे–2007)
वर्तमान पद: पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था), पुलिस मुख्यालय रायपुर
नया पद: पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज
5️⃣ अमित तुकाराम कांबले (भापुसे–2009)
वर्तमान पद: पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर
नया पद: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगर
6️⃣ लाल उमेद सिंह (भापुसे–2011)
वर्तमान पद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर
नया पद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर
7️⃣ शशि मोहन सिंह (भापुसे–2012)
वर्तमान पद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर
नया पद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़
8️⃣ दिव्यांग पटेल (भापुसे–2014)
वर्तमान पद: पुलिस अधीक्षक, रायगढ़
नया पद: पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर
9️⃣ उन्मेष प्रसाद गुप्ता (भापुसे–2020)
वर्तमान पद: सेनानी, 14वीं बटालियन, बलोद
नया पद: पुलिस उप महानिरीक्षक (मध्य), रायपुर नगर
???? सचिन पटेल (भापुसे–2020)
वर्तमान पद: सेनानी, 16वीं बटालियन, नारायणपुर
नया पद: पुलिस उप महानिरीक्षक (दक्षिण), रायपुर नगर
-------------


