विश्व शांति की अलख लेकर जशपुर पहुंची विश्व पदयात्री टीम कलेक्टर रोहित व्यास से की सौजन्य भेंट
विश्व शांति की अलख लेकर जशपुर पहुंची विश्व पदयात्री टीम कलेक्टर रोहित व्यास से की सौजन्य भेंट
विश्व शांति की अलख लेकर जशपुर पहुंची विश्व पदयात्री टीम
कलेक्टर रोहित व्यास से की सौजन्य भेंट
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 09 जनवरी 2026 :- विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर देश-विदेश में पदयात्रा कर चुकी विश्व शांति विश्व पदयात्री टीम के चार सदस्य इन दिनों जशपुर प्रवास पर हैं। इस दौरान टीम के सदस्य अवध बिहारी लाल, जितेन्द्र प्रताप, महेन्द्र प्रताप एवं गोविन्दानन्द ने आज जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास से कलेक्ट्रेट कार्यालय में सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर पदयात्री दल ने राष्ट्रध्वज के साथ फोटो भी खिंचवाया और अपनी अब तक की उपलब्धियों एवं उद्देश्यों से कलेक्टर को अवगत कराया। विश्व शांति विश्व पदयात्री टीम जशपुर जिले में 8 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 तक प्रवास पर है। इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर रोहित व्यास ने टीम के सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और जशपुर जिले में उनके कार्यक्रमों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
दल के सदस्यों ने बताया कि वे भारत सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु, डेन्जर्स रेलवेंचर्स स्पोट्र्स लॉन्गेस्ट वल्र्ड टूर ऑन फुट जर्नी, अभियान के अंतर्गत देश-विदेश में पदयात्रा कर रहे हैं। लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड होल्डर यह टीम अब तक 11 देशों में लगभग 4 लाख 52 हजार किलोमीटर की विश्व शांति पदयात्रा कर चुकी है।
------------------------------------------------------------------


