उड़ीसा से धान लाकर जशपुर जिले की खरीदी केंद्र में खपाने की थी तैयारी पुलिस ने उड़िसा से 30 क्विंटल धान को लेकर आ रहे पिकअप को जप्त कर जिला प्रशासन को सौंपा है
उड़ीसा से धान लाकर जशपुर जिले की खरीदी केंद्र में खपाने की थी तैयारी पुलिस ने उड़िसा से 30 क्विंटल धान को लेकर आ रहे पिकअप को जप्त कर जिला प्रशासन को सौं
उड़ीसा से धान लाकर जशपुर जिले की खरीदी केंद्र में खपाने की थी तैयारी
पुलिस ने उड़िसा से 30 क्विंटल धान को लेकर आ रहे पिकअप को जप्त कर जिला प्रशासन को सौंपा
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 29 दिसंबर 2025 : बीती रात जशपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने जिले की उड़ीसा की सीमा से लगे, बांसबहार चौक के पास उड़ीसा की ओर से 29 क्विंटल धान लाख कर जशपुर की सीमा में आ रहे हैं पिकअप वाहन को धर दबोचा और आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन के सुपुर्द कर दिया है।
कल शाम करीबन 08.30 बजे चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत, बांस बहार चौक के पास चौकी दोकड़ा पुलिस की टीम पेट्रोलिंग पर थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध सफेद रंग की पिकअप, वाहन क्रमांक OD -16-P -3960 में भारी मात्रा में धान लोड है, जिसे कि उड़ीसा की ओर से ग्रामीण रास्तों से होते हुए बांस बहार - बंदरचुआ की ओर ले जाया जा रहा है, जिस पर चौकी दोकड़ा पुलिस की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, ग्राम बांस बहार चौक के पास घेरा बंदी कर, उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक OD -16-P -3960 को रोका गया, पुलिस के द्वारा जब उक्त संदिग्ध पिकअप की तलाशी ली गई, उसमें 70 बोरी में कुल 30 क्विंटल धान लोड मिला, पूछताछ पर पिकअप वाहन के चालक ने अपना नाम नरेन्द्र गुप्ता, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम कुंजारा - नीम टोली थाना कुनकुरी का रहने वाला बताया व धान को अपना खुद का होना बताया, पुलिस के द्वारा जब उससे धान से संबंधित वैध दस्तावेज व मंडी टोकन की मांग की गई तो, उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका अवैध धान परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया, जिसमें 70 बोरी में कुल 30 क्विंटल धान लोड था।
7 ट्रक, 21 पिकअप व 2 ट्रैक्टर से कुल 1899 क्विंटल
वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी चालू है, धान के बिचौलिए, सरहदी राज्यों व राज्य के भीतर से, अवैध धान को, किसानों के माध्यम से, मंडी में खपाने की कोशिश में लगे हुए हैं, जिसके मद्देनजर, उन्हें रोकने हेतु, जिला पुलिस व प्रशासन की टीम, लगातार अवैध धान परिवहन पर नजर रखी हुई है, पुलिस व प्रशासन की टीम के द्वारा जहां सरहदी रास्तों पर नाकाबंदी की गई है, व संदिग्ध वाहनों की निरंतर चेकिंग की जा रही है, वहीं जशपुर पुलिस के द्वारा सरहदी क्षेत्रों पर निरंतर पेट्रोलिंग भी की जा रही है, साथ ही अवैध धान परिवहन को लेकर, पुलिस के द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। जशपुर पुलिस के द्वारा अब तक अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही करते हुए 7 ट्रक, 21 पिकअप व 2 ट्रैक्टर से कुल 1899 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा जा
चुका है।


