आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में 15 हिरणों की मौत से सहमा सरगुजा, लापरवाही पर अम्बिकापुर के संजय पार्क के 5 कर्मचारी निलंबित

लोक सीजी न्यूज / अम्बिकापुर 22 मार्च 2026 : सरगुजा वनमण्डल अंतर्गत संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर के संजय वन वाटिका में रविवार तड़के आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में 15 हिरणों की मौत हो गई। 

         हैरान परेशान करने वाले इस घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार,, रविवार को तड़के आवारा कुत्ते बड़ी संख्या में संजय वन वाटिका की फेंसिंग के नीचे से बाड़े में घुसे और हिरणों पर हमला कर दिया, जिससे 14 हिरण मौके पर ही मारे गए, जबकि एक ने सुबह दम तोड़ा।

घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृत हिरणों का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार किया गया।

प्राथमिक जांच में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने पर उपवनक्षेत्रपाल सहित 5 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।