अंबिकापुर शहर की सड़क पर घटिया पैच रिपेयरिंग करवाने वाला सब-इंजीनियर नवीन सिन्हा सस्पेंड देश भर में विभाग की जग हंसाई और फजीहत कराने के बाद ईएनसी से किया निलंबित
अंबिकापुर शहर की सड़क पर घटिया पैच रिपेयरिंग करवाने वाला सब-इंजीनियर नवीन सिन्हा सस्पेंड देश भर में विभाग की जग हंसाई और फजीहत कराने के बाद ईएनसी से किया निलंबित
अंबिकापुर शहर की सड़क पर घटिया पैच रिपेयरिंग करवाने वाला सब-इंजीनियर नवीन सिन्हा सस्पेंड
देश भर में विभाग की जग हंसाई और फजीहत कराने के बाद ईएनसी से किया निलंबित
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 23 दिसंबर 2025 : सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर शहर की सड़क पर घटिया पैच रिपेयरिंग करवाने वाले सब-इंजीनियर नवीन सिन्हा को आखिरकार, घटिया निर्माण सामग्री से रोड की टाययरिंग कराने के बाद दुनिया जहान में हुई जग हंसाई और फजीहत होने के बाद आखिरकार, विभाग के ईएनसी ने सस्पेंड कर दिया है।
बेलचा से पक्की सड़क को उठा कर ट्रेक्टर में ले जाने का वीडियो हुआ था वायरल
ज्ञात हो कि अंबिकापुर शहर के सदर रोड में रात में बनी डामरीकृत सड़क सुबह उखड़ गई थी, जिसके बाद निगमकर्मी कचरा के रूप में उधड़ चुकी डामर की परत को बेलचे से समेत कर, कचरा वाहन में उठा कर ले गए थे, इसका लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया और फिर अपनी कारगुजारी पर पर्दा डालने विभाग ने एक सब इंजीनियर को सस्पेंड किया है।
अंबिकापुर। शहर के सदर रोड स्थित एनएच पर बीटी पैच रिपेयरिंग का कार्य कराया जा रहा है। 19 दिसंबर की रात उक्त मार्ग पर रिपेयरिंग कराया गया, लेकिन सुबह होते ही यह सडक़ उखड़ गई थी। 20 दिसंबर की सुबह जब निगम के सफाई कर्मी मौके पर पहुंचे तो पूरी सड़क को उखड़ी हुई देखी। इसके बाद उन्होंने बेलचा से डामर की उधड़ चुकी परत को उठाया और ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद ईएनसी रायपुर ने घटिया रिपेयरिंग मामले में कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग के सब-इंजीनियर नवीन सिन्हा को निलंबित कर दिया है।


