शहर में भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव का भव्य स्वागत युवाओं ने रक्त तिलक व पुष्पवर्षा कर निकाली बाइक रैली — शहर में दिखी युवा ऊर्जा

शहर में भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव का भव्य स्वागत

युवाओं ने रक्त तिलक व पुष्पवर्षा कर निकाली बाइक रैली — शहर में दिखी युवा ऊर्जा

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 6 फरवरी 2026 :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के शहर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार और ऐतिहासिक स्वागत किया। युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पुष्पवर्षा करते हुए भव्य बाइक रैली निकाली, जिसमें शहर का माहौल पूरी तरह युवा ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

रायपुर से जशपुर पहुंचते ही जिलाध्यक्ष जूदेव ने सबसे पहले स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे महाराजा चौक पहुंचे, जहां राजा विजय भूषण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

रक्त तिलक का क्षण बना भावुक—युवाओं ने दिखाया समर्पण

महाराजा चौक पर स्वागत उस समय भावुक और ऐतिहासिक बन गया, जब एक युवा कार्यकर्ता ने परंपरागत रीति से रक्त तिलक कर अपने नेता का अभिनंदन किया। यह दृश्य देखते ही चौक में जयकारों की गूंज तेज़ हो गई।

कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के प्रति त्याग, निष्ठा और युवा शक्ति के अटूट समर्पण का प्रतीक बताया।

युवा ही संगठन की असली ताकत” — विजय आदित्य सिंह जूदेव

संगठन की जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए जूदेव ने कहा—

“युवा ही संगठन और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति हैं।”

“रक्त-तिलक जैसे समर्पण से मैं अभिभूत हूँ। यही जज़्बा संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करेगा।”

“युवाओं को अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।”

कार्यक्रम में भाजपा व भाजयुमो के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे आयोजन में संगठन की एकजुटता, ऊर्जा और शक्ति साफ तौर पर देखने को मिली।