मंत्रिमंडल विस्तार ब्रेकिंग, कब और कौन बनेगा मंत्री इन अटकलों के बीच मुख्यमंत्री पहुंचे राजभवन,
मंत्रिमंडल विस्तार ब्रेकिंग, कब और कौन बनेगा मंत्री इन अटकलों के बीच मुख्यमंत्री पहुंचे राजभवन, सरगुजा संभाग के दो विधायकों को राजधानी रायपुर बुलावा
मंत्रिमंडल विस्तार ब्रेकिंग
तिथि और कौन बनेगा मंत्री इन अटकलों के बीच मुख्यमंत्री पहुंचे राजभवन
सरगुजा संभाग के दो विधायकों को राजधानी रायपुर बुलावा
रायपुर/लोक सीजी न्यूज़. छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर अब मुहर लगने वाली है। कयासों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजभवन पहुंचे हैं। चर्चा है कि राज्यपाल से मुलाकात कर वो मंत्रिमंडल विस्तार के लिए समय मांगेगे। खबर ये भी है कि 18 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।
जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार 21 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को विदेश दौरे पर रवाना होना है। बताया जा रहा है कि उससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया पूरी की जानी है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर ही चर्चा होगी। फिलहाल राजभवन में मुख्यमंत्री और राज्यपाल की मुलाकात हो रही है।
सरगुजा संभाग से दो विधायक रायपुर तलब
एक और जानकारी के अनुसार सरगुजा संभाग के दो विधायकों को राजधानी रायपुर से बुलावा आ गया है और वो रायपुर रवाना भी हो गए हैं।


