देव भूमि में एक और हवाई दुर्घटना, हेलिकॉप्टर क्रैश

देव भूमि में एक और हवाई दुर्घटना केदारनाथ के पास गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, 5 की मौत, खराब मौसम के कारण हुआ हादसा

देव भूमि में एक और हवाई दुर्घटना, हेलिकॉप्टर क्रैश

देव भूमि में एक और हवाई दुर्घटना

केदारनाथ के पास गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, 5 की मौत

खराब मौसम के कारण हुआ हादसा

लोक सीजी न्यूज नेटवर्क. देव भूमि उत्तराखंड के केदारनाथ में आज रविवार सुबह एक और बड़ा हवाई हादसा हुआ, जब गौरीकुंड के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में हेलिकॉप्टर के पायलट समेत 5 लोगों की जान चली गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। यह हेलिकॉप्टर देहरादून से केदारनाथ की ओर जा रहा था।

खराब मौसम बना हादसे का कारण 

हादसा सुबह के समय हुआ, जब हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण गौरीकुंड के जंगलों में क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन खराब मौसम को मुख्य कारण बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। गौरीकुंड क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। घटना सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है।  

     हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। हेलिकॉप्टर के गिरने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है।