गांव के शासकीय भूमि पर गांव के दबंग ने किया था अवैध अतिक्रमण ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर अतिक्रमण वाले भूमि पर किया पौध रोपण, हटाया अतिक्रमण

गांव के शासकीय भूमि पर गांव के दबंग ने किया था अवैध अतिक्रमण 

ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर अतिक्रमण वाले भूमि पर किया पौध रोपण, हटाया अतिक्रमण 

लोक सीजी न्यूज़/जशपुर 8 अक्टूबर 25 :- जशपुर वन मंडल के सन्ना तहसील क्षेत्र के तावापानी गांव में गांव के दबंग व्यक्ति के द्वारा गांव की बेशकीमती शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया था।

         सार्वजनिक उपयोग के इस भूमि पर अतिक्रमण और पेड़ों की आवाज कटाई कि ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय जाकर शिकायत की थी, अब जाकर इस पर कार्रवाई हुई है और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में गांव के ग्रामीणों ने अतिक्रमण वाले स्थान को मुक्त करते हुए वहां पौधारोपण कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है।

            इस संबंध में वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत परिक्षेत्र सन्ना के कक्ष क्रमांक पी 99 रकबा 0.900 हे., वनखंड सारंगपाठ के तावापानी गांव में शंकर यादव वल्द साधूचरण, जाति, अहीर, साकिन जोकारी के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था। 

         जानकारी के अनुसार उक्त अतिक्रमण स्थान पर दिनांक 05.10.2025 को पौध क्षेत्र के ग्रामीण और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी के द्वारा एक राय होकर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। 

अभियुक्त द्वारा पौधों को पहुंचाया गया नुकसान तो होगी कानूनी कार्रवाई

पौध रोपण कार्य उपरांत समस्त ग्रामीणों द्वारा संकल्प लिया गया कि उपरोक्त अतिक्रमण स्थल में लगे पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल सभी के आपसी सहयोग से किया जाएगा। यदि लगाए गए पौधों को अभियुक्त द्वारा नुकसान पहुंचाया जाता है तो उसे विरूद्ध अपराध प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाएगी।