मुख्यमंत्री ने कुनकुरी छठ घाट के सौन्दर्यकरण हेतु 5 करोड़ 17 लाख की दी स्वीकृति गुरूवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने कुनकुरी छठ घाट का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने कुनकुरी छठ घाट के सौन्दर्यकरण हेतु 5 करोड़ 17 लाख की दी स्वीकृति गुरूवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने कुनकुरी छठ घाट का किया निरीक्षण छठ घाट की साफ -सफाई, पचरी निर्माण, पाथ-वे, सौलर लाइट और बच्चों के लिए बनाया जाएगा बाल उद्यान
मुख्यमंत्री ने कुनकुरी छठ घाट के सौन्दर्यकरण हेतु 5 करोड़ 17 लाख की दी स्वीकृति
गुरूवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने कुनकुरी छठ घाट का किया निरीक्षण
छठ घाट की साफ -सफाई, पचरी निर्माण, पाथ-वे, सौलर लाइट और बच्चों के लिए बनाया जाएगा बाल उद्यान
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर / 30 अक्टूबर 2025 :- कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को नगरी निकाय कुनकुरी के छठ घाट का निरीक्षण किया और स्थानीय जनप्रतिनिधीयों के साथ समीक्षा बैठक लेकर कुनकुरी के छठ घाट के सौन्दर्य करण के लिए सुझाव भी लिए।
कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी छठ घाट के सौन्दर्यकरण करने के लिए 5 करोड़ 17 लाख की स्वीकृति दी गई है। इस राशि का उपयोग कुनकुरी के विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। उन्होंने कुनकुरी छठ घाट के आस.पास सीमांकन करने और मुआवजा राशि का भी समाधान करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार यादव, एसडीएम नन्द जी पांडे, नगर निकाय के अधिकारी और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस दौरान छठ घाट के सौन्दर्यकरण के लिए जनप्रतिनीधियों के साथ आम नागरिकों ने अच्छा सुझाव भी दिए हैं। कलेक्टर ने कुनकुरी तालाब उघान आदि अन्य जगहों के देख.रेख साफ -सफाई के लिए समिति बनाने के निर्देश दिए हैं।
बोटिंग, पाथ-वे, सेल्फी पाइंट, उद्यान और ओपन जिम की सुविधा
कुनकुरी में छठ तालाब विकास की स्वीकृति मिली है। जिसके तहत कुनकुरी छठ घाट की सफाई की जाएगी। रिटर्निंग वाल, गाद की साफ -सफाई, दो स्वागत गेट, पचरी निर्माण, 10 नग बोट, फाउंटेन, 10 नग पैर बाले वोट, सोलर लाइट, 50 नग लाइट, पाथ-वे, सेल्फी पाइंट, बच्चों के खेलने के लिए छोटे उद्यान और ओपन जिम की व्यवस्था, बैठने की चेयर, शौचालय, चेंजिंग रूम, आदि अन्य कार्य किया जाएगा।
कलेक्टर ने कुनकुरी के हनुमान टेकरी मंदिर का किया निरीक्षण
कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कुनकुरी विकासखंड के हनुमान टेकरी मंदिर का निरीक्षण किया और सुविधाओं, समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने मंदिर के अंदर बने पार्क के सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए हैं। पार्क की साफ -सफाई, पेड़ पौधे लगाने और बच्चों के खेलने के लिए खेल सामग्री लगाने, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए चबूतरा निर्माण भी करने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने मंदिर परिसर के बाहर पार्किंग की व्यस्था और घास लगाने के निर्देश दिए हैं। कुनकुरी के नगर वासियों ने अपनी मांगों और समस्याओं को भी कलेक्टर के सामने रखा जिस पर कलेक्टर ने यथा संभव निराकरण करने के निर्देश दिए।
----------------------------------------------------------------
ै


