जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब जिले भर की 8 टीमों ने लिया भाग, विजेता टीम को 71 हजार एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब जिले भर की 8 टीमों ने लिया भाग, विजेता टीम को 71 हजार एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब
जिले भर की 8 टीमों ने लिया भाग, विजेता टीम को 71 हजार एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
नागपुरी और बॉलीबुड के कलाकारों ने बांधा शमा, घंटों झूमते रही भारी भीड़
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़ 18 अगस्त 2025/* जशपुर के श्री बालाजी जनकल्याण समिति के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर रणजीता स्टेडियम जशपुर में भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को देखने भारी जनसैलाब उमड़ा, पूरा स्टेडियम दर्शकों से भरा रहा। इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने आए दर्शक प्रतियोगिता देखने के साथ ही नागपुरी और बॉलीबुड के गानों में मस्त होकर झुमते नजर आए। यह आयोजन हमेशा से ही लोगों के लिए एक उत्सव की तरह रहा है। न केवल जिले बल्कि अन्य राज्यों से भी इस प्रतियोगिता का आनंद लेने दर्शक भारी संख्या में पहुंचे थे।
इस दौरान भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम में जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय एवं कल्याण आश्रम के महामंत्री योगेश बापट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष गंगाराम भगत तथा समिति के संरक्षक श्री कृष्ण कुमार राय, श्री नरेश नन्दे, राज कपूर भगत, पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के आयोजन में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का लगातार सहयोग प्राप्त होता आया है।
इस दौरान जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने सभी लोगों को कृष्णजन्म अष्टमी की बधाई दी। उन्होंने इस भव्य प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजक समिति को भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने विशाल जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मैं जिला पंचायत अध्यक्ष हूं और मेरे जिले में इतना भव्य कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन की बधाई देते हुए आयोजन समिति को अपना सम्पूर्ण योग देने की बात कही। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने कहा की इस कार्यक्रम में सनातनियों का मेला लगा है यह हम सनातनियों का पहचान एवं एकता को दिखाता है। नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि कार्यक्रम पहले छोटे स्तर में श्री बालाजी मंदिर के सामने होता था, पर अब इतना भव्य रूप ले चुका है यह सब श्री बालाजी भगवान का आशीर्वाद पूरी जनता को प्राप्त हो रहा है। अखिल भारतीय कल्याण आश्रम के महामंत्री योगेश बापट ने कहा कि आज बड़ा ही गर्व हो रहा है कि जशपुर में सनातनी परंपरा निभाई जा रही है और धर्म की रक्षा हो रही है।
विदित हो कि समिति के तत्वाधान में आयोजित यह कार्यक्रम का 20वां वर्ष था। 20 वर्षाे से जशपुर की जनता एवं प्रायोजकों का सहयोग मिल रहा है जिसके कारण यह कार्यक्रम सफल रहा है। इस बार कार्यक्रम ओर भी भव्य एवं जबरदस्त रहा।
आकर्षण का केन्द्र रहा नागपुरी आर्केस्ट्रा
इस भव्य प्रतियोगिता में झारखंड के नागपुरी जगत के सुपरस्टार नितेश कच्छप एवं सुप्रसिद्ध गायिका चिंता देवी आकर्षण का केंद्र रहे। उनके मंच पर आते ही भारी जन सैलाब के द्वारा तालियां बजाकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उनके द्वारा विभिन्न गीतों के माध्यम से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिए। इसके साथ ही कार्यक्रम में स्पाइरल थॉट्स रांची बैंड की शानदार प्रस्तुति ने लोगों अपने ओर आकर्षित किया। जिसमें जशपुर के शान खाग़ेश सारथी, हिमांशु पांडे कमलेश्वर सारथी एवं हर्ष मिश्रा के गीतों पर गोविंदा की टोली एवं दर्शक झूमने पर विवश करते रहे। लोगों ने तालियां बजा करके इनका अभिवादन और स्वागत किया।
चौथे राउंड में सी.एस.के. पत्थलगांव की टीम ने फोड़ी मटकी
मटकी फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम 2025 में 8 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें कुली नंबर वन, सी.एस.के पत्थलगांव, यंग आर्मी, बजरंग दल, विश्वकर्मा क्लब, पिकअप संघ, वंशराज बाउंड्रीवॉल और महाकाल ग्रुप शामिल थे। इन टीमों के बीच में मटकी फोड़ने के लिए जोर आजमाइश हुआ। अंत में चौथे राउंड में सी.एस.के. पत्थलगांव की टीम के द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़ने में सफलता प्राप्त की गई। उन्हें विजेता टीम घोषित करते हुए 71 हजार रूपए की नगद राशि एवं ट्रॉफी देकर पुरूस्कृत किया गया।
श्री बालाजी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष पंडित मनोज रमाकांत मिश्रा और मार्गदर्शक नरेश नंदे ने समस्त अतिथियों एवं विशाल जन सैलाब जन समूह का बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सबको बधाई दिया और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए सबका आशीर्वाद मांगा। इस कार्यक्रम आयोजन में श्री बालाजी जनकल्याण समिति के कार्यकर्ता राकेश मिश्रा, रवि भगत, शुभम खुंटे, संजय अग्रवाल, गौतम झा, संतोष स्वर्णकार, ललित साहू, उमेश साहू, नकुल साहू, यशवंत स्वर्णकार, विनोद कुमार यादव सहित समिति के सदस्य एवं महिला सदस्य का योगदान सराहनीय रहा।


