जशपुर में 400 प्रतिशत बढ़ गया जमीन का शासकीय मूल्य आदेश को संशोधित करने मूल्यांकन बोर्ड को जशपुर से 300 लोगों ने लिखा पत्र
जशपुर में 400 प्रतिशत बढ़ गया जमीन का शासकीय मूल्य आदेश को संशोधित करने मूल्यांकन बोर्ड को जशपुर से 300 लोगों ने लिखा पत्र जशपुर में औद्योगिक क्षेत्र नहीं होने से क्रय विक्रय में दिक्कत का हवाला देकर संशोधन की मांग
जशपुर में 400 प्रतिशत बढ़ गया जमीन का शासकीय मूल्य
आदेश को संशोधित करने मूल्यांकन बोर्ड को जशपुर से 300 लोगों ने लिखा पत्र
जशपुर में औद्योगिक क्षेत्र नहीं होने से क्रय विक्रय में दिक्कत का हवाला देकर संशोधन की मांग
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 19 दिसंबर 2025. प्रदेश में अचल संपत्तियों के क्रय विक्रय को लेकर जारी गाइड लाइन 2025-26 का पुनरीक्षण करने की मांग को लेकर जशपुर और आसपास के लगभग 300 ग्रामीणों ने पुनर्मूल्यांकन बोर्ड के नाम कलेक्टर को पत्र लिखा है।
इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के मुताबिक नई गाइडलाइन के अनुसार पुराने दर की तुलना में लगभग 400 प्रतिशत अधिक वृद्धि की गई है. इस सम्बन्ध में पत्र लिखते हुए संशोधन करने की मांग कर ग्रामीणों और आमजनों ने कहा, केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अचल संपत्ति का गाइड लाइन 20 / 11 /2025 को अनुमोदित कर प्रभावशील किया गया है, जो कि पूर्णतः अव्यवहारिक और अनुचित होने से पुनः विचार किये जाने योग्य है।
लोगों को होने लगी है दिक्कतें
वर्तमान में विक्रय की जाने वाली दर एवं .शासकीय दर में बहुत अधिक अंतर है। अंतर के कारण आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने से एवं कोई बड़ा औद्यौगिक क्षेत्र स्थापित नहीं होने से अचल संपत्ति का क्रय विक्रय बह़त ही कम संख्या में होती है। ऐसी सिथिति में उक्त जारी गाइड लाइन के अनुसार लेन-देन किया जाना संभव नहीं है। वर्तमान में जारी किया गया बाजार मूल्य प्रचलित बाजार मूल्य से कई गुना अधिक है. जिससे क्रय विक्रय किया जाना संभव नहीं है। जिसे संशोधित किया जाना उचित होगा।


