3 घंटे तक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के नीचे दबा रहा चालक, एक पैर घुटने से नीचे पूरी तरह से कुचलकर लटका रहा

3 घंटे तक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के नीचे दबा रहा चालक, एक पैर घुटने से नीचे पूरी तरह से कुचलकर लटका रहा सुरक्षित निकालने की कोशिश में पसीने-पसीने होती रही पुलिस

3 घंटे तक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के नीचे दबा रहा चालक, एक पैर घुटने से नीचे पूरी तरह से कुचलकर लटका रहा


3 घंटे तक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के नीचे दबा रहा चालक, एक पैर घुटने से नीचे पूरी तरह से कुचलकर लटका रहा
सुरक्षित निकालने की कोशिश में पसीने-पसीने होती रही पुलिस
स्टेरिंग जाम होने से सडक़ पर दौड़ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. कोलकाता के हावड़ा से टॉवर लगाने का सामान लोड कर ले रहे एक ट्रक ड्राइवर की जान उस वक्त आफत में आ गई, जब उसके ट्रक की स्टेरिंग अचानक जाम हो गई और सडक़ पर दौड़ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक का पैर ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे तीन घंटे की भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने केबिन से बाहर निकाला। इस हादसे में ट्रक के चालक का एक पैर घुटने से नीचे पूरी तरह से कुचलकर लटक रहा था, जिसे देखने वालों के होश उड़ गए। बहरहाल घटना स्थल पर जुटे लोगों ने बुरी तरह से घायल ट्रक चालक को 108 एंबुलेंस से पहले जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत के कारण प्राथमिक उपचार के बाद 108 संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।
                  घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कांईकछार के पास एनएच 43 पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल सिटी कोतवाली जशपुर की पुलिस टीम व ट्रैफिक पुलिस की टीम घटना स्थल कांईकछार पहुंची। जहां एक टॉवर लगाने के समान से लदा एक ट्रक पलटा हुआ था, जिसका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल अवस्था में गाड़ी के केबिन के आगे पड़ा था, उसका पैर सरिया में दबा हुआ था।

कोलकाता से टॉवर लगाने का सामान लेकर अनूपपुर मध्य प्रदेश जा रहा था ट्रक चालक
पुलिस के द्वारा आम नागरिकों के सहयोग से तीन घंटे की मशक्कत के बाद बुरी तरह से घायल ट्रक चालक को निकाला गया। जिसे प्राथमिक ईलाज हेतु तत्काल जिला अस्पताल जशपुर भेजा गया, जहां से उसे समुचित इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक का नाम शाहबाज खान, उम्र 35 वर्ष है जो कोलकाता हाबड़ा का रहने वाला है। वह कोलकाता से टॉवर लगाने का सामान लेकर अनूपपुर मध्य प्रदेश जा रहा था। इसी दौरान स्टेयरिंग जाम होने से उसका ट्रक काईकछार जशपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस के द्वारा फोन के माध्यम से उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।


वर्सन
ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलने पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ट्रक चालकों को सकुशल रेस्क्यू कर, ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। साथ ही आम नागरिकों से अपील है, कि किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर, घायलों की मदद करने से घबराएं नहीं, तत्काल पुलिस व नजदीकी अस्पताल को सूचित करें, आपका एक प्रयास किसी की जान बचा सकता है।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर। 
----------------------------------------------------------------------