जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 22 और 23 नवंबर को कुनकुरी में जिला बैडमिंटन संघ जशपुर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी 18 नवम्बर तक कर सकेंगे आवेदन
जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 22 और 23 नवंबर को कुनकुरी में जिला बैडमिंटन संघ जशपुर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी 18 नवम्बर तक कर सकेंगे आवेदन
जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 22 और 23 नवंबर को कुनकुरी में
जिला बैडमिंटन संघ जशपुर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी 18 नवम्बर तक कर सकेंगे आवेदन
लोक सीजी न्यूज़ / जशपुर/ कुनकुरी :- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता आगामी 22 और 23 नवंबर को आयोजित होना है। जिला बैडमिंटन संघ जशपुर के अध्यक्ष सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता मिनी इंडोर स्टेडियम, सलियाटोली, कुनकुरी में आयोजित होगी।
इस प्रतियोगिता के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष एसडीएम जशपुर विश्वासराव मस्के तथा उपाध्यक्ष एसडीएम कुनकुरी नंदजी पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्रतियोगिता में अंडर-19 जूनियर वर्ग बालक और बालिका, सीनियर वर्ग पुरुष और महिला, वेटरन 45+ आयु वर्ग पुरुष और महिला के लिए अलग - अलग सिंगल्स और डबल्स के मुकाबले आयोजित होंगे। टूर्नामेंट में प्रवेश शुल्क , सिंगल्स के लिए ₹300 और डबल्स के लिए ₹500 रखा गया है। जिसे जिला बैडमिंटन संघ जशपुर के बैंक खाते में ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। पंजीयन शुल्क के साथ टूर्नामेंट में सम्मिलित होने के लिए बैडमिंटन संघ द्वारा जारी लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी करना होगा।
आयोजन समिति के सचिव तथा जिला खेल अधिकारी समीर बड़ा ने खेल संस्कृति विकसित करने और खेल भावनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जिले के सभी बैडमिंटन खिलाड़ियों को अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आव्हान किया है।
*पुरस्कार*
प्रतियोगिता के तीनों वर्गों के विजेता को ₹11,000 नकद, ट्रॉफी तथा सीनियर वर्ग के विजेता को राज्य स्तरीय सीनियर ओपन प्रतियोगिता के मेन ड्रॉ में सीधे प्रवेश का अवसर मिलेगा। तीनो वर्गों के उपविजेता को ₹5,100 नकद राशि व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
पंजीयन में सहायता के लिए 6267642442 , 9329441714 , 7808466592 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
------------------


