कलेक्टर ने की अपील अपने नन्हे मुन्ने बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं

कलेक्टर ने की अपील अपने नन्हे मुन्ने बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार

कलेक्टर ने की अपील  अपने नन्हे मुन्ने बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं

कलेक्टर ने की अपील

अपने नन्हे मुन्ने बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं

दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 20 दिसंबर 2025 : कलेक्टर रोहित व्यास ने पल्स पोलियो अभियान के तहत उम्र 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ में ले जाकर 2 बूंद पल्स पोलियो की खुराक पिलाने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की हैं।
                 उन्होंने कहा कि दिनांक, 21 दिसंबर 2025 दिन रविवार पोलियो की दवा अपने नन्हें मुन्ने बच्चों को अवश्य पिलाएं।  हमारा देश 2014 से पोलियो से मुक्त हो चुका है उसे  निरंतर बनाए रखने हेतु पोलियो की दो बूंद 0 से 5 वर्ष के बच्चे को अवश्य पिलाएं।
                 कलेक्टर व्यास ने कहा कि, वायरस, जिससे हाथ, पैर में लकवा हो जाता है तो पोलियो की खुराक से बच्चे को बचाया जा सकता है। चूंकि हमारे पड़ोसी देशों में पोलियो की बीमारी नहीं हटा है, अत: हमें पोलियो मुक्त रहने के लिए दो बूंद पोलियो की दवा पिलाना जरूरी है। अत: आप लोगों से पुन: निवेदन करता हूं कि दिन रविवार 21 दिसम्बर को 0 से 5 वर्ष के बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।
-------------------------------------------------------------