एसआईआर : SIR जशपुर में घर घर मतदाताओं तक पहुंचे बीएलओ, गणना प्रपत्र वितरित सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जा रहे बीएलओ, गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ दस्तावेज कर रहे संकलित

एसआईआर : SIR 

जशपुर में घर घर मतदाताओं तक पहुंचे बीएलओ, गणना प्रपत्र वितरित

सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जा रहे बीएलओ, गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ दस्तावेज कर रहे संकलित

लोक सीजी न्यूज़/जशपुर 10 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम जोरों पर है। जशपुर जिले में विगत 4 नवम्बर से इसकी शुरुआत हो चुकी है जो आगामी 4 दिसम्बर 2025 तक चलेगा इसकी शुरूआत के बाद से बीएलओ मतदाताओं तक पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं।

जिले के विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर बीएलओ गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी संकलित कर रहे हैं। 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्र स्तर पर एसआईआर के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

एसआईआर के लिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बीएलओ सक्रियता से मतदाताओं तक पहुंच रहे है।