राज भवन में मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू बुधवार 20 अगस्त को सुबह 10:30 बजे अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे तीन नए मंत्री
राज भवन में मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू बुधवार 20 अगस्त को सुबह 10:30 बजे अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे तीन नए मंत्री राजनैतिक सरगर्मी हुई तेज, क्या कुछ मंत्रियों से आज के कैबनिेट बैठक में ले लिए गए हैं इस्तीफे
राज भवन में मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू
बुधवार 20 अगस्त को सुबह 10:30 बजे अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे तीन नए मंत्री
राजनैतिक सरगर्मी हुई तेज, क्या कुछ मंत्रियों से आज के कैबनिेट बैठक में ले लिए गए हैं इस्तीफे
रायपुर/लोक सीजी न्यूज. 19 अगस्त 2025। तमाम अटकलों के बाद आखिरकार अब यह स्पष्ट हो गया है कि, विष्णुदेव साय कैबिनेट का विस्तार कल बुधवार २० अगस्त को प्रात: ११ बजे राजभवन होगा। बताया जा रहा है कि, राज्य सरकार की ओर से इसकी सूचना प्रदेश के राज्यपाल को दे दी गई है, जिसक बाद राजभवन में इसकी तैयारी पूरी हो गई हैं। इधर छत्तीसगढ़ विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला द्वारा विधायकों को पत्र जारी कर विधायक दल को शपथ ग्रहण की औपचारिक जानकारी भेज दी है। लिहाजा कई महीनों से चला आ रहा मंत्रिमंडल विस्तार का सस्पेंस अब खत्म होने जा रहा है।
बता दें कि, अभी से कुछ देर पहले मुख्यमंत्री ने भी इसे लेकर संकेत दे दिया था। मुख्यमंत्री के बयान से साफ हो गया है कि मंत्रिमंडल प्रस्तावित विस्तार कल हो जाएगा। हालांकि लोक सीजी न्यूज ने शनिवार १६ अगस्त को ही अपने पाठकों को बता दिया था कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय २१ अगस्त को विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं और इससे पहले मंत्री मंडल का विस्तार संभव है। मुख्यमंत्री साय ने शनिवार को राजभवन जाकर राज्यपाल रेमन डेका से मुलाकात भी की थी और इसी के बाद से अटकलों का बाजार गर्म हो गया था।
क्या आज कैबिनेट की बैठक में एक या दो मंत्रियों से ले लिए गए हैं इस्तीफे ?
ज्ञात हो कि साय मंत्रीमंडल की अहम बैटक भी थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। प्रदेश की राजनीति के अंदरखाने से ऐसी सूचना मिल रही है कि, आज की कैबिनेट की बैठक में कुछ मंत्रियों के इस्तीफे भी ले लिए गए हैं, और बुधवार को होने वाले प्रदेश मंत्री मंडल के विस्तार में तीन नए चेहरे शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। जिन नए चेहरों को साय मंत्री मंडल में शामिल किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं, उनमें अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के साथ गुरू खुशवंत सिंह और गजेन्द्र यादव के नाम शामिल हैं।
---------------------------------------------------------


