झारखंड से अवैध धान लेकर आ रहे दो ट्रकों से जशपुर पुलिस ने 400 बोरी में 160 क्विंटल धान पकड़ा पुलिस ने पैट्रोलिंग के दौरान आरा चौकी क्षेत्र में दोनो ट्रकों को धर दबौचा, कार्यवाही हेतु सौंपा जिला प्रशासन को

झारखंड से अवैध धान लेकर आ रहे दो ट्रकों से जशपुर पुलिस ने 400 बोरी में 160 क्विंटल धान पकड़ा पुलिस ने पैट्रोलिंग के दौरान आरा चौकी क्षेत्र में दोनो ट्रकों को धर दबौचा, कार्यवाही हेतु सौंपा जिला प्रशासन को

झारखंड से अवैध धान लेकर आ रहे दो ट्रकों से जशपुर पुलिस ने 400 बोरी में 160 क्विंटल धान पकड़ा  पुलिस ने पैट्रोलिंग के दौरान आरा चौकी क्षेत्र में दोनो ट्रकों को धर दबौचा, कार्यवाही हेतु सौंपा जिला प्रशासन को

झारखंड से अवैध धान लेकर आ रहे दो ट्रकों से जशपुर पुलिस ने 400 बोरी में 160 क्विंटल धान पकड़ा

पुलिस ने पैट्रोलिंग के दौरान आरा चौकी क्षेत्र में दोनो ट्रकों को धर दबौचा, कार्यवाही हेतु सौंपा जिला प्रशासन को

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 7 जनवरी 2025 :- जशपुर जिले के आरा चौकी की पुलिस टीम ने अपनी रूटीन गश्त के दौरान आज सुबह 05:00 बजे अवैध रूप से धान परिवहन करते दो संदिग्ध ट्रकों से 400 बोरी में कुल 160 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
                    घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज तडक़े सुबह लगभग 05:00 बजे चौकी आरा पुलिस पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि ग्राम केतार के पास दो संदिग्ध ट्रक क्रमांक CG 04 NW 7035 और CG 10 BP 8723 में भारी मात्रा में धान लोड है, जिस पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के द्वारा तत्काल ग्राम केतार के पास उक्त दोनों संदिग्धों ट्रकों को घेरा बंदी कर रोका गया। पुलिस के द्वारा जब दोनों संदिग्ध ट्रकों की तलाशी ली गई तो प्रत्येक ट्रक में 200-200 बोरी में 80-80 क्विंटल धान लोड मिला। 
               पुलिस के द्वारा दोनों संदिग्ध ट्रकों के ड्राइवरों से पूछताछ करने पर ट्रक क्रमांक CG 04 NW 7035 के ड्राइवर ने अपना नाम लोमन साहू उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम नहरडीह जिला धमतरी का निवासी होना बताया व ट्रक क्रमांक CG 10 BP 8723 के चालक ने अपना नाम चन्द्र प्रकाश सोनवानी, उम्र 40 वर्ष निवासी कोहरोदा मस्तूरी जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया। दोनों ट्रक चालकों ने बताया कि वे धान को झारखंड राज्य से लोड कर जशपुर ला रहे थे। पुलिस के द्वारा जब उक्त ट्रक चालकों से धान व मंडी टोकन से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग करने पर उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका। जिस पर संदेह के आधार पर पुलिस के द्वारा दोनों संदिग्ध ट्रकों से कुल 400 बोरी में 160 क्विंटल धान को जप्त कर कार्यवाही हेतू जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
                   मामले की कार्यवाही व अवैध धान परिवहन करते ट्रक को पकडऩे में चौकी प्रभारी आरा सहायक उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक विदवा सागर पैंकरा व आरक्षक बेलसाजर कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वर्सन
जशपुर पुलिस सरहदी राज्यों से अवैध धान परिवहन पर निरंतर निगाह बनाए हुई है। आरा क्षेत्रांतर्गत 2 ट्रकों को धान का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया है, जिससे 400 बोरी में 160 क्विंटल धान को जप्त कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है। 
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
---------------------------------------------------------------