देश को विकसित भारत के रास्ते में आगे बढ़ाने वाला बजट: सालिक साय भारत को विश्वगुरू बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम: सुनिल गुप्ता

देश को विकसित भारत के रास्ते में आगे बढ़ाने वाला बजट: सालिक साय भारत को विश्वगुरू बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम: सुनिल गुप्ता

देश को विकसित भारत के रास्ते में आगे बढ़ाने वाला बजट: सालिक साय  भारत को विश्वगुरू बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम: सुनिल गुप्ता

देश को विकसित भारत के रास्ते में आगे बढ़ाने वाला बजट: सालिक साय

भारत को विश्वगुरू बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम: सुनिल गुप्ता

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 1 फरवरी 2026 : रविवार को देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट देश को विकसीत भारत की दिशा में तेजी से ले जाने वाला बजट है। इसमें लोक लुभावने प्रस्ताव की जगह आर्थिक सुधार और देश के सभी वर्गो के हितों को साधने का का लक्ष्य तय किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने उक्त बातें कहीं। वे भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ टेलीविजन पर प्रसारित हो रहे वित्त मंत्री सीतारमण के बजट भाषण सीधा प्रसारण देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए की सरकार का भारत को विश्व गुरू बनाने का संकल्प है। केंद्रीय बजट की रूप रेखा इसी को ध्यान में रख कर बनाया गया है। उन्होनें कहा कि बजट में कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों के उपचार में प्रयोग होने वाली दवाईयों को सस्ती कर,केंद्र सरकार ने जरूरतमंदों को बड़ी राहत देते हुए,संवेदनशीलता का परिचय दिया है। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र के कर ढांचे में सुधार और कर चोरी रोकने के लिए किये गए सुधारात्मक कदम का आने वाले दिनों में भारतीय अर्थ व्यवस्था पर व्यापक असर देखने को मिलेगा। जिला पंचायत के अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि केंद्रीय बजट भारत के सुनहरे भविष्य का शुभ संकेत है। इस बजट में आम जनता,किसान,बेरोजगारों के हितों का ध्यान में रखते हुए,आर्थिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम केंद्र सरकार ने उठाया है। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत का विश्व मंच में एक मजबूत अर्थ व्यवस्था वाले देश के रूप में स्थापित करने की ओर ले जाने के लिए इस बजट को पेश किया है। नया आय कर कानून के लागू होने से आम जनता और उद्योगपतियों को राहत मिलेगी,वहीं सरकार के राजस्व में भी वृद्वि हो सकेगी। इससे काला धन और विदेशों में छिपे हुए गैर कानूनी संपत्तियों की समस्या से निबटने में सहयोग मिलेगी।